लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : ठाणे में इमारत का एक हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौत, एक घायल

By भाषा | Updated: September 12, 2021 13:14 IST

Open in App

ठाणे, 12 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर में रविवार सुबह चार मंजिला आवासीय इमारत की सिल्ली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। महानगरपालिका के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे महानगरपालिका के उपायुक्त अशोक बरपुले ने बताया कि राबोदी इलाके में स्थित खत्री अपार्टमेंट के ‘सी-विंग’ की तीसरी मंजिल पर बने फ्लैट की सिल्ली सुबह छह बजे टूटकर भूतल पर आ गिरी।

उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने के बाद, स्थानीय दमकलकर्मी और ठाणे महानगरपालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की टीम मौके पर पहुंची और मलबे में दबे तीन लोगों को बाहर निकाला गया ।

बरपुले ने बताया कि तीनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो की इलाज के दौरान मौत हो गई।

महानगरपालिका के आपदा नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान रमीज शेख (32) और गोस तंबोली (38) के तौर पर हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि अन्य घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बरपूले ने बताया कि राबोली स्थित आवासीय परिसर में कुल 73 फ्लैट हैं। साथ ही बताया कि घटना के बाद वहां 24 मकानों में रहने वाले सभी निवासियों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।

महानगरपालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि घटना के बाद 25 साल पुरानी इमारत के ‘सी-विंग’ को सील कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल