महाराष्ट्र : गढ़चिरौली जिले में तेंदुए और बाघ के हमले में दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 17, 2021 16:13 IST2021-09-17T16:13:59+5:302021-09-17T16:13:59+5:30

Maharashtra: Two killed in leopard and tiger attack in Gadchiroli district | महाराष्ट्र : गढ़चिरौली जिले में तेंदुए और बाघ के हमले में दो लोगों की मौत

महाराष्ट्र : गढ़चिरौली जिले में तेंदुए और बाघ के हमले में दो लोगों की मौत

गढ़चिरौली, 17 सितंबर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पशु हमले की अलग-अलग घटनाओं में एक बुजुर्ग और सात वर्ष के बच्चे की मौत हो गई।

वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उप वन संरक्षक (डीसीएफ) वडसा धर्मवीर साल्विथल ने कहा कि मंगलवार को जिले के अरमोरी तालुका के देलोधा गांव में 62 वर्षीय एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला किया, जिसमें बुजुर्ग व्यक्ति की जान चली गई।

उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति मशरूम लेने के लिए एक बाग में गया था और जब वह शाम को घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई और बुधवार को सुबह उसका शव जंगल में मिला।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को गढ़चिरौली के चमोर्शी तालुका के मार्कंडा (कंसोबा) वन में सात वर्षीय एक लड़के पर तेंदुए ने हमला किया और उसे मार दिया।

उन्होंने कहा कि बालक मनोज देवावर अपने परिवार के साथ भेड़ चराने गया था, तभी एक तेंदुए ने उस पर हमला कर उसे मार डाला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Two killed in leopard and tiger attack in Gadchiroli district

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे