लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : टोल भुगतान को लेकर विवाद में कैब चालक की हत्या के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 1, 2021 20:34 IST

Open in App

पालघर, एक जुलाई महाराष्ट्र के पालघर में टोल भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद कैब चालक की हत्या कर उसके शव को मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे के नजदीक एक गांव के पास फेंकने के आरोप में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे-पालघर जिलों की मीरा भयंदर वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस कमिश्नरी के तहत विरार पुलिस ने इस मामले में युसुफ चौस (35) और मुस्ताकिन चौस (25) नामक दो सगे भाइयों को बुधवार को गिरफ्तार किया। विरार पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुरेश वराडे ने बताया कि आरोपियों ने पिछले महीने मुंबई से पुणे के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोनावला जाने के लिए कैब बुक की थी।

रास्ते में राजमार्ग के टोल के भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों भाइयों ने मिलकर कैब चालक संतोष झा (52) की हत्या कर दी और उसके शव को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के नजदीक पंगोली नामक एक गांव में पुल के नीचे फेंक दिया।

पुलिस निरीक्षक के मुताबिक हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी कार को मुंबई से 375 किलोमीटर दूर कोल्हापुर लेकर गए और वहां छिपा दी। लोनावला पुलिस ने इस घटना को लेकर दुर्घटनावश मौत होने का मामला दर्ज किया था जबकि विरार पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति के लापता होने का मामला दर्ज किया था। पुलिस 17 जून से ही पीड़ित की तलाश कर रही थी।

विरार पुलिस ने बुधवार को इस वारदात में दोनों भाइयों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 201 (अपराध के सुबूत मिटाना) और 34 (समान इरादा) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी मूल रूप से कर्नाटक के निपानी के रहने वाले हैं और मुंबई के उपनगर कांदीवली में निर्माण क्षेत्र में काम करते थे। पुलिस इनकी आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब