लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: दो बाइक सवार लोगों ने राकांपा कार्यकर्ता की हत्या की

By भाषा | Updated: December 1, 2020 11:26 IST

Open in App

मुम्बई, एक दिसम्बर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की 39 वर्षीय एक महिला कार्यकर्ता एवं महिला संगठन की प्रमुख की दो बाइक सवार अज्ञात लोगों ने बहस होने के बाद हत्या कर दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब आठ बजकर 20 मिनट पर हुई। मृतका की पहचान रेखा भाउसाहेब जरे के तौर पर हुई है, जो अपनी मां, बेटे और एक दोस्त के साथ पुणे से अहमदनगर जा रही थीं।

उन्होंने बताया कि यहां से 230 किलोमीटर दूर एक स्थान पर उसने अपनी कार को एक मोटरसाइकिल से आगे निकाला था, जिसके बाद आरोपियों ने अपने दोपहिया वाहन को बीच सड़क पर कार के आगे लाकर खड़ा कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद जरे और उनके बीच बहस हुई और कार में बैठे महिला के एक रिश्तेदार ने हस्तक्षेप करने की कोशिश भी की लेकिन बहस बढ़ती गई। इस दौरान बाइक सवार ने एक चाकू निकाल जरे का गला काट दिया और वह वहीं ढह गईं।

उन्होंने बताया कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां भर्ती करने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि अहमदनगर के सुपा पुलिस थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

जरे महिलाओं के कल्याण के लिए काम करने वाली एक स्थानीय संस्था, ‘यशस्विनी महिला ब्रिगेड’ की अध्यक्ष थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं