लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: अवैध रूप से रहने के लिये दो बांग्लादेशियों को दो साल की जेल

By भाषा | Updated: January 9, 2021 16:22 IST

Open in App

ठाणे, नौ जनवरी महाराष्ट्र में ठाणे की जिला अदालत ने अवैध रूप से यहां रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को दो साल की जेल की सजा सुनाई है। शनिवार को उपलब्ध एक आदेश में यह जानकारी दी गई है।

ठाणे की सहायक सत्र अदालत के न्यायाधीश पी एम गुप्ता ने दो जनवरी को मारूफ मुजुबी शेख और अली कलाम शेख को विदेशी अधिनियम तथा पासपोर्ट अधिनियम के धाराओं के तहत दोषी पाया।

अदालत ने उनपर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

न्यायाधीश ने संबंधित जेल अधिकारियों और काशीमीरा थाने के प्रभारी अधिकारी को दोनों को सजा पूरी होने के बाद दोनों अभियुक्तों को प्रत्यर्पित करने के लिये जरूरी कदम उठाने का भी निर्देश दिया।

अदालत को बताया गया कि ठाणे जिले की काशीमीरा पुलिस ने एक सितंबर 2018 को छापेमारी के दौरान मारूफ और अली को गिरफ्तार किया था।

अभियोजन पक्ष ने कहा कि दोनों अपना अपराध स्वीकार कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे