लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: अनिल देशमुख के दो सहयोगियों को एक जुलाई तक ईडी की हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: June 26, 2021 18:22 IST

Open in App

मुंबई, 26 जून मुंबई की एक अदालत ने शनिवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ दर्ज धनशोधन से जुड़े एक मामले के संबंध में उनके दो सहयोगियों को एक जुलाई तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत हुई करीब नौ घंटे की पूछताछ के बाद देशमुख के निजी सचिव संजीव पलांडे और निजी सहायक कुंदन शिंदे को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों को यहां एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें ईडी की हिरासत में भेजा गया।

उल्लेखनीय है कि आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह ने मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटाए जाने के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि तत्कालीन गृह मंत्री देशमुख ने बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को मुंबई के बार एवं रेस्त्रां से हर महीने 100 करोड़ रुपये से अधिक की उगाही के निर्देश दिए थे।

बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया था और फिर शुरुआती जांच के बाद ईडी ने देशमुख एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, ईरान के विदेश मंत्री और पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र