लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: हत्या कर शव छिपाने के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 25, 2020 15:58 IST

Open in App

ठाणे, 25 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने बुधवार को 48 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर उसके शव को छिपाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कसारवडावली पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक किशोर खैरनार ने बताया कि संतोष गुगरे (30) और मंगेश मुरुडकर (35) को तानाजी लक्ष्मण जाविर को जहर देकर मारने और उसके शव को छिपाने के आरोप में आज सुबह गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने कहा कि मृतक मुख्य आरोपी कल्पना बलिराम नागलकर के लिए काम करता था, जिसने अन्य तीन आरोपियों गीता अविनाश अरोलकर (45), मुरुडकर और गुगरे की मदद से उसे मारने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि नागलकर ने हत्या को अंजाम देने के लिए तीनों को दो लाख रुपये दिए थे।

अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने पीड़ित को 17 जुलाई को गौरीमुख नाले के पास बुलाया था और उसे जहर वाली शराब पिला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और उसके शव को किसी अन्य स्थान पर छिपा दिया।

उन्होंने कहा कि कसारवडावली पुलिस थाने में भादसं की धारा 302, 120 बी और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos