लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की कालाबाजारी के मामले में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 17, 2021 22:04 IST

Open in App

पुणे, 17 जून महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ में पुलिस ने म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की कालाबाजारी करने वाले एक अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा एम्फोटेरिसिन-बी की कालाबाजारी करने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद विस्तृत जांच में दवाओं की कालाबाजारी में लिप्त एक अंतर-राज्यीय गिरोह के बारे में पता चला।

पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, " इस मामले की विस्तृत जांच से हमें शरण बसवेश्वर धमामे के बारे में पता चला, जोकि हाल ही में सोलापुर में था। पूछताछ में उसने राजशेखर भजंत्री (33) के बारे में बताया। शरण ने शहर में ब्लैक फंगस की दवा बेचने के लिए राजशेखर से ही दवा की खेप ली थी। "

भजंत्री कर्नाटक में कलबुर्गी स्थित चिकित्सा विज्ञान संस्थान के म्यूकोरमाइकोसिस विभाग में नर्सिंग स्टाफ के रूप में काम करता है। पुलिस ने एक नकली ग्राहक भेजकर भजंत्री को गिरफ्तार कर लिया। भजंत्री के पास से 1.44 लाख रुपये की दवाएं बरामद की गयीं। पुलिस इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी