लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : अवैध रेत खनन में शामिल ट्रक ने पुलिस कर्मी को कुचला, एक हिरासत में

By भाषा | Updated: September 25, 2021 23:00 IST

Open in App

मुंबई, 25 सितंबर महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में अवैध रेत खनन में शामिल मिनी ट्रक ने शनिवार को रोके जाने की कोशिश पर 32 वर्षीय एक पुलिस कर्मी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना मुंबई से 380 किलोमीटर दूर मंगलवेधा में पूर्वाह्न साढ़े नौ बजे उस समय हुई जब कांस्टेबल गणेश सोनलकर ने मिनी ट्रक को रोकने की कोशिश जिस पर भीमा नदी से अवैध रूप से खनन किया गया रेत लदा था।

उन्होंने बताया कि मिनी ट्रक चालक ने वाहन को नहीं रोका और सोनलकर को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद चालक अजीत माने (20) फरार हो गया जबकि उसके साथ ट्रक में सवार खलासी रंजीत सुदके (19) को हिरासत में लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो