लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: सीडीएस जनरल विपिन रावत के लिये एनडीए में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

By भाषा | Updated: December 11, 2021 16:57 IST

Open in App

पुणे, 11 दिसंबर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में शनिवार को यहां देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, ब्रिगेडियर लखबिंदर सिंह लिद्दर और विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान की याद में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

एनडीए के कमांडेंट एयर मार्शल संजीव कपूर ने तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले सैन्य अफसरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जनरल रावत एनडीए के 53वें कोर्स की चार्ली स्क्वाड्रन के पूर्वछात्र थे और उन्होंने देश के 27वें सेना प्रमुख के तौर पर देश की सेवा की तथा जनवरी 2020 में वह देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) बने।

एनडीए स्थित ‘हट ऑफ रिमेम्ब्रेंस’ (स्मृति कुटीर) में पुष्प-चक्र समर्पित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

‘हट ऑफ रिमेम्ब्रेंस’ की किताब में लिखा था, “ऐसा दुर्लभ होता है जब कोई जनरल फौजी वर्दी में जाए। जनरल रावत का नाम ‘हट ऑफ रिमेम्ब्रेंस’ में कर्तव्य के पथ पर जान न्योछावर करने वाले सबसे वरिष्ठ सैन्य कर्मी के तौर पर अंकित हो गया। यह उनका गौरव है।”

ब्रिगेडियर लिड्डर 77वें एनडीए कोर्स, इंडिया स्क्वाड्रन के पूर्व छात्र थे। अधिकारी का नाम पदोन्नत होकर मेजर जनरल बनाए जाने के लिये स्वीकृत हो चुका था और वह जल्द ही डिवीजन संभालने वाले थे। वह सीडीएस के रक्षा सहायक के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे।

विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान 100वें एनडीए कोर्स, फॉक्सट्रॉट स्क्वाड्रन के पूर्व छात्र थे। वह 109 हेलीकॉप्टर यूनिट के कमांडिंग अधिकारी थे और दुर्घटना के दिन सीडीएस का एमआई-17 हेलीकॉप्टर उड़ा रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित