लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: अधिकरण ने ईंट भट्ठा मजदूर के परिवार को 9.03 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया निर्देश

By भाषा | Updated: November 2, 2021 12:55 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), दो नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी) ने 2018 में एक सड़क दुर्घटना में मारे गए ईंट भट्ठा मजदूर के परिवार को 9.03 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया है।

अधिकरण ने 27 अक्टूबर को यह आदेश दिया था, जिसकी प्रति मंगलवार को जारी की गई। एमएसीटी के सदस्य आरएन रोकाडे ने प्रतिद्वंद्वी एमएसआरटीसी को दावा दायर करने की तारीख से 7.50 प्रतिशत प्रति वर्ष के ब्याज के साथ दावेदारों को भुगतान करने का निर्देश भी दिया।

मजदूर की पत्नी, उसके चार बच्चे और मां ने याचिका में दावा किया था कि रविंद्र गागे (35) ईंट के भट्ठे में काम करता था और 500 रुपये प्रति दिन कमाता था ।

गागे, तीन अन्य लोगों के साथ 28 अप्रैल 2018 को एक मोटसाइकिल पर जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रही महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की एक तेज रफ्तार बस ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी थी। गागे और दो अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

याचिकाकर्ताओं और एमएसआरटीसी की दलील सुनने के बाद अधिकरण ने दावेदारों को 9.03 लाख रुपये बतौर मुआवजा दिए जाने का निर्देश दिया।

अधिकरण ने दो अन्य आदेश में इसी हादसे में 42 वर्षीय व्यक्ति और उसके पांच वर्षीय बेटे की मौत के मामले में पीड़ित परिवारों को क्रमश: 9.10 लाख रुपये और 3.30 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया है। मुकदमा दायर होने की तारीख से 7.50 प्रतिशत प्रति वर्ष के ब्याज के साथ दावेदारों को भुगतान करने का निर्देश दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos