लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: ठाणे में घरेलू विवाद के चलते आदिवासी महिला ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: February 7, 2021 13:11 IST

Open in App

ठाणे, सात फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में घरेलू विवाद के चलते एक आदिवासी महिला ने कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना अंबरनाथ कस्बे के वसारगांव के पास शुक्रवार को हुई।

उल्हासनगर संभाग के हिल लाइन थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला पड़ोसी पालघर जिले की वाडा तालुका की रहने वाली थी। उसका 2019 में विवाह हुआ था।

अधिकारी ने कहा कि महिला, उसका पति और महिला के माता-पिता बाद में काम के सिलसिले में अंबरनाथ में ईंट की भट्टी के निकट एक घर में रहने लगे।

उन्होंने कहा कि महिला ने अपने पति से पैतृक स्थान पर वापस जाने का अनुरोध किया, जिस पर उसके पति ने उससे कुछ समय प्रतीक्षा करने के लिये कहा।

अधिकारी ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर दम्पत्ति के बीच अकसर झगड़ा होता था।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को महिला ने ईंट की भट्टी के निकट अपने घर में कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसी दिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल