महाराष्ट्र से आया दिल दहलाने वाला वीडियो, कार की बोनट पर फंसे यातायात पुलिसकर्मी को शख्स ने 20 किलोमीटर तक घसीटा

By भाषा | Updated: April 16, 2023 11:45 IST2023-04-16T11:24:08+5:302023-04-16T11:45:28+5:30

नवी मुंबई शहर में एक शख्स को यातायात पुलिस कर्मी को कार की बोनट पर 20 किमी तक घसीटने का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार चालक ने कथित रूप से मादक पदार्थ का सेवन किया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Maharashtra: Traffic policeman stuck on car bonnet dragged for 20 kms | महाराष्ट्र से आया दिल दहलाने वाला वीडियो, कार की बोनट पर फंसे यातायात पुलिसकर्मी को शख्स ने 20 किलोमीटर तक घसीटा

यातायात पुलिसकर्मी को शख्स ने 20 किलोमीटर तक घसीटा (फोटो- वीडियो ग्रैब)

Highlightsनवी मुंबई शहर में यातायात पुलिस कर्मी को शख्स ने कार की बोनट पर 20 किमी तक घसीटा।घटना शनिवार दोपहर डेढ़ बजे वाशी इलाके में हुई, चालक ने नशीली पदार्थों का सेवन किया हुआ था।गिरफ्तार चालक की पहचान 22 वर्षीय आदित्य बेम्बडे के तौर पर हुई है।

ठाणे: महाराष्ट्र के नवी मुंबई शहर में यातायात पुलिस कर्मी ने एक कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने उसे कथित तौर पर टक्कर मार दी, जिससे कर्मी कार के बोनट पर फंस गया और करीब 20 किलोमीटर तक घसीटता चला गया।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चालक ने कथित रूप से मादक पदार्थ का सेवन किया था। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना शनिवार दोपहर डेढ़ बजे वाशी इलाके में हुई, जब 37 वर्षीय पुलिस नाइक सिद्देश्वर माली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा बंदोबस्त ड्यूटी पर थे।

पुलिस ने बताया कि चालक की पहचान 22 वर्षीय आदित्य बेम्बडे के तौर पर हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बेम्बडे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत हत्या की कोशिश समेत अन्य संबंधित धाराओं और स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वाशी थाने के एक अधिकारी के अनुसार, माली कोपरखैरणे-वाशी मार्ग पर ड्यूटी पर थे, जब उन्होंने और एक अन्य यातायात पुलिस कर्मी ने इस शक में कार को रोकने की कोशिश की कि उसके चालक ने मादक पदार्थ का सेवन किया हुआ है। प्राथमिकी में कहा गया है कि दो यातायात पुलिस कर्मियों ने कार के चालक की जांच करने की कोशिश की, लेकिन उसने माली पर कथित रूप से कार चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे वह गाड़ी के बोनट पर फंस गए।

प्राथमिकी के मुताबिक, माली बोनट पर खतरनाक तरीके से फंस गए और उन्होंने अपने हाथों से गाड़ी को पकड़ लिया। इसमें कहा गया है कि आरोपी गाड़ी को रोकने के बजाय उसे मौके से 20 किलोमीटर दूर गव्हन फाटा तक ले गया। अधिकारी ने बताया कि उसने तेजी से कार चलाई और बाद में यातायात कर्मी वाहन से गिर गया।

पुलिस के अनुसार, बाद में कुछ अन्य पुलिस कर्मियों ने कार चालक का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, चालक की मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि उसने मादक पदार्थ का सेवन कर रखा था। 

Web Title: Maharashtra: Traffic policeman stuck on car bonnet dragged for 20 kms

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे