लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : बारिश के कारण मुंबई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित

By भाषा | Updated: July 23, 2021 12:52 IST

Open in App

पुणे, 23 जुलाई कर्नाटक के बेलगाम जिले में शुक्रवार को मुंबई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क का एक हिस्सा जलमग्न हो जाने से यातायात बाधित हो गया। इसके कारण महाराष्ट्र के कोल्हापुर में पुलिस एहतियात के तौर पर कर्नाटक जाने वाले वाहनों को रोक रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक कोल्हापुर जिले के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण पंचगंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

कोल्हापुर जिले के पुलिस अधीक्षक शैलेश बलकावड़े ने मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर यातायात की स्थिति की जानकारी देते हुए कहा, “कागल (कोल्हापुर में) से आगे, कर्नाटक के बेलगाम जिले के एक गांव के पास सड़क का एक हिस्सा शुक्रवार को बारिश के कारण जलमग्न हो गया है। इसलिए हमने कोल्हापुर की ओर से कर्नाटक जाने वाले वाहनों को रोक दिया है।”

कोल्हापुर जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने कहा कि पंचगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। अधिकारी ने कहा, ”शुक्रवार को सुबह नौ बजे तक राजाराम वियर में नदी का जलस्तर 48.1 फुट तक पहुंच गया था जोकि 43 फुट के खतरे के निशान से काफी ऊपर है।”

कोल्हापुर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि भारी बारिश के कारण कम से कम 47 गांवों का प्रमुख सड़कों से संपर्क पूरी तरह से टूट गया और 965 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव