लाइव न्यूज़ :

रेमेडिसिविर की सुचारू आपूर्ति के लिए महाराष्ट्र नियंत्रण कक्ष स्थापित करेगा

By भाषा | Updated: April 11, 2021 14:25 IST

Open in App

मुंबई, 11 अप्रैल महाराष्ट्र सरकार ने रेमेडिसिविर इंजेक्शन की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और इसकी जमाखोरी और काला बाजारी रोकने के लिए जिला-स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का निर्णय लिया है।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

रेमेडिसिविर को कोविड-19 से लड़ाई में अहम दवाई माना जाता है, खासकर उन वयस्क मरीजों में यह असरदार होती है जिन्हें संक्रमण के कारण गंभीर जटिलताएं हो जाती हैं।

राज्य को दवा से संबंधित कई मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें मांग-आपूर्ति में अंतर, दवा की दुकानों द्वारा इंजेक्शन की जमाखोरी और कालाबाजारी, अधिक कीमत और कुछ डॉक्टरों द्वारा यह दवा बेवजह लिखकर देना शामिल है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य सेवा आयुक्त रामस्वामी एन ने नौ अप्रैल को लिखे एक पत्र में राज्य के सभी जिलाधिकारियों से नियंत्रण कक्षों को स्थापित करने को कहा है ताकि इस अहम दवाई की व्यवस्थित तरीके से आपूर्ति की जा सके।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हाल ही में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख, खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) मंत्री राजेंद्र शिंगने और शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे के साथ स्थिति की समीक्षा की।

सरकार ने अधिकारियों से रेमेडेसिविर की प्रत्येक शीशी की कीमत 1,100 से 1,400 रुपये के बीच तय करने को कहा है और एक दर्जन से अधिक फार्मास्यूटिकल कंपनियों से इस दवाई का उत्पदान बढ़ाने और इसकी अधिकतम खुदरा कीमत कम करने का आग्रह किया है।

रामस्वामी ने एफडीए को जरूरत पड़ने पर राज्य स्तर के नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने और दवा की आपूर्ति के संबंध में कोई भी मसला होने पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए