लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : ताडोबा अभयारण्य में बाघिन ने महिला वन रक्षक की जान ली

By भाषा | Updated: November 20, 2021 13:59 IST

Open in App

चंद्रपुर, 20 नवंबर महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के ताडोबा अंधारी बाघ अभयारण्य (टीएटीआर) में शनिवार सुबह एक बाघिन ने महिला वन रक्षक को मार डाला। वह वहां बाघों की संख्या निर्धारित करने के लिए तीन अन्य कर्मियों के साथ एक सर्वेक्षण कर रही थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतक वन रक्षक स्वाति दुमाने टीएटीआर के मुख्य क्षेत्र में कोलारा वन रेंज में पदस्थ थी।

टीएटीआर के मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) डॉ जितेंद्र रामगांवकर ने कहा, “दुमाने ने तीन सहायकों के साथ अखिल भारतीय बाघ अनुमान (एआईटीई)-2022 के तहत शनिवार सुबह सात बजे संकेत सर्वेक्षण शुरू किया। टीएटीआर के मुख्य क्षेत्र के अंतर्गत कोलारा गेट से कंपार्टमेंट नंबर 97 तक लगभग चार किलोमीटर चलने के बाद, टीम ने एक बाघिन को सड़क पर आगे बैठे देखा, जो उनसे लगभग 200 मीटर की दूरी पर थी। टीम ने लगभग आधे घंटे तक इंतजार किया और जंगल के एक घने हिस्से के माध्यम से चक्कर लगाने की कोशिश की।”

उन्होंने बताया कि बाघिन ने हरकत का एहसास होने के बाद उनका पीछा किया और दुमाने पर हमला कर दिया, जो तीन सहायकों के ठीक पीछे चल रहीं थी। बाघिन उन्हें घसीटकर जंगल के अंदर ले गई।

अधिकारी ने बताया कि बाद में घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को खोजा, जिसे पोस्टमार्टम के लिए चिमूर सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।

रामगांवकर ने बताया कि घटना के बाद एआईटीई-2022 के संकेत सर्वेक्षण और पैदल भ्रमण की कवायद को अगली सूचना तक रोक दिया गया है और ऐसी घटनाओं से बचने के लिए एहतियात बरता जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल