महाराष्ट्र : औरंगाबाद के चिड़ियाघर में बाघिन ने पांच शावकों को जन्म दिया

By भाषा | Updated: December 25, 2020 22:38 IST2020-12-25T22:38:28+5:302020-12-25T22:38:28+5:30

Maharashtra: Tigress gives birth to five cubs at Aurangabad zoo | महाराष्ट्र : औरंगाबाद के चिड़ियाघर में बाघिन ने पांच शावकों को जन्म दिया

महाराष्ट्र : औरंगाबाद के चिड़ियाघर में बाघिन ने पांच शावकों को जन्म दिया

औरंगाबाद, 25 दिसंबर महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शहरी निकाय द्वारा संचालित चिड़ियाघर में क्रिसमस की सुबह खुशी लेकर आयी, यहां शुक्रवार को तड़के बाघिन ने पांच शावकों को जन्म दिया।

औरंगाबाद नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि ‘समृद्धि’ नाम की बाघिन ने पांच शावकों को जन्म दिया है जिन्हें 36 घंटे की निगरानी में रखा गया है। यह तीसरी बार है जब बाघिन ने बच्चों को जन्म दिया है।

चिड़ियाघर के अधीक्षक एसएस नाइकवाडे ने बताया, ‘‘ समृद्धि का जन्म सिद्धार्थ चिड़ियाघर में हुआ था। उसने अब तक 12 शावकों को जन्म दिया है जिनमें से पांच शावकों का जन्म शुक्रवार तड़के हुआ और एक बार में जन्म लेने वाले शावकों की यह सबसे बड़ी संख्या है। इन शावकों के पिता का जन्म भी इसी चिड़ियाघर में आठ साल पहले हुआ था।’’

उन्होंने बताया कि क्रिसमस पर जन्मे इन शावकों के साथ चिड़ियाघर में बाघों की संख्या नौ से 14 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Tigress gives birth to five cubs at Aurangabad zoo

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे