महाराष्ट्र: नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के दोषी को तीन साल की जेल

By भाषा | Updated: January 4, 2021 21:36 IST2021-01-04T21:36:10+5:302021-01-04T21:36:10+5:30

Maharashtra: Three years in jail for molesting a minor girl | महाराष्ट्र: नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के दोषी को तीन साल की जेल

महाराष्ट्र: नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के दोषी को तीन साल की जेल

जालना, चार जनवरी महाराष्ट्र के जालना में एक अदालत ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के दोषी पाए जाने पर एक व्यक्ति को तीन साल जेल की सजा सुनाई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सहायक सरकारी वकील वर्षा मुकीम ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश सखाराम देशमुख ने 10 मार्च 2018 को पीड़िता के साथ छेड़छाड़ का दोषी ठहराते हुए विजय दंयानदेव को सजा सुनाई। अम्बाद इलाके में पानी लेने जाने के दौरान पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की गई थी।

उन्होंने बताया कि विजय पर चार हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Three years in jail for molesting a minor girl

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे