लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: विषाक्त भोजन खाने से तीन बहनों की मौत

By भाषा | Updated: December 18, 2020 19:25 IST

Open in App

सातारा, 18 दिसंबर महाराष्ट्र में सातारा जिले की कराड तहसील में तीन से नौ साल की तीन बहनों की कथित रूप से विषाक्त भोजन करने के चलते मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कराड सिटी पुलिस ने बताया कि रविवार को घर में तीनों बहनों ने अपने माता-पिता के साथ भोजन किया था और उसके बाद उन्हें उल्टियां आने लगी थीं। पुलिस के अनुसार पिछले तीन दिनों में अस्पताल में तीनों की मौत हो गयी।

पुलिस के मुताबिक उनके माता-पिता को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया और वे अब खतरे के बाहर हैं।

कराड सिटी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक बी आर पाटिल ने कहा, ‘‘रविवार रात को, कराड तहसील के सैदपुर गांव में रहने वाले परिवार के सदस्यों ने बैंगन की सब्जी और बासुंदी खायी थी। वे एक दुकान से बासुंदी लेकर आये थे। लेकिन जब वे सोने गये, तब उन्हें उल्टियां आने लगीं। ’’

पाटिल ने बताया कि सुबह वे एक स्थानीय डॉक्टर के पास के पास गये, लेकिन चूंकि तीनों बहनें बीमार पड़ गयीं, इसलिए उन्हें मंगलवार को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

निरीक्षक ने कहा, ‘‘मंगलवार रात को एक बहन की मौत हो गयी जबकि अन्य दो बहनों ने क्रमश: बुधवार एवं बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया।’’

पाटिल ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को जिस लड़की की मौत हुई, बुधवार को उसकी हालत स्थिर थी और वह बातचीत कर रही थी। लेकिन बृहस्पतिवार को उसकी हालत बहुत बिगड़ गयी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें संदेह है कि बासुंदी शायद विषाक्त हो गयी थी। हमने तीनों बहनों का विसरा और पेट से निकली चीजों का अंश भोजन में विषाक्तता का पता लगाने के लिए प्रयोगशाला भेजा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव