लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : ठाणे में भीड़ के हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल

By भाषा | Updated: July 4, 2021 10:53 IST

Open in App

ठाणे, चार जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह घटना भिवंडी कस्बे के कसाई वाड़ा में शुक्रवार को उस समय हुई, जब गुजरात पुलिस और भिवंडी अपराध शाखा की संयुक्त टीम सादी वर्दी में जमील कुरैशी (38) की तलाश में पहुंची थी। कुरैशी के खिलाफ पड़ोस के राज्य में वलसाड पुलिस ने कई अपराधिक मामले दर्ज किए थे।

भिवंडी क्षेत्र के उपायुक्त योगेश चव्हाण ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए, कुरैशी चौथे तल पर बने अपने मकान की खिड़की से कूद गया और उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग बाहर आ गए और आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उसकी जान ली। अधिकारी ने बताया कि गुस्साई भीड़ ने कुछ पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की।

कुछ वीडियो में कई पुरुष और महिलाएं पुलिसकर्मियों को पीटते हुए और उनपर पथराव करते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

चव्हाण ने बताया कि भिवंडी पुलिस टीम के एक उपनिरीक्षक और दो कॉन्स्टेबल इस घटना में घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। निजामपुरा पुलिस ने दोषियों की पहचान कर ली है और लोक सेवक को अपनी ड्यूटी करने से रोकने के लिए दंगे, हमले या आपराधिक बल का प्रयोग करने और गलत तरीके से रोकने समेत भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की प्रासंगिक धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया, “यह संवेदनशील इलाका है, इसलिए पुलिस कानून-व्यवस्था को बरकरार रखते हुए उचित कार्रवाई करेगी। इलाके में स्थिति नियंत्रण में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित