महाराष्ट्र: गहनों की दुकान पर गोलीबारी में तीन लोग घायल

By भाषा | Updated: January 10, 2021 17:58 IST2021-01-10T17:58:18+5:302021-01-10T17:58:18+5:30

Maharashtra: Three people injured in firing at a jewelery shop | महाराष्ट्र: गहनों की दुकान पर गोलीबारी में तीन लोग घायल

महाराष्ट्र: गहनों की दुकान पर गोलीबारी में तीन लोग घायल

ठाणे, 10 जनवरी जिले के अंबरनाथ में रविवार दोपहर आभूषणों की एक दुकान पर चार लोगों द्वारा की गई गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो मोटरसाइकिलों पर पहुंचे हमलावरों ने गोलीबारी की जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि हमलावरों ने सात गोलियां चलाईं।

अधिकारी ने कहा कि आभूषणों की दुकान को लूटने की कोशिश हालांकि असफल रही और हमलावर मौके से तुरंत भाग गए।

उन्होंने कहा कि तीनों घायल लोगों को उल्हासनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा है।

अधिकारी ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए इलाके में नाकाबंदी की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Three people injured in firing at a jewelery shop

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे