लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: गैस सिलेंडर धमाका मामले में तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 30, 2020 17:18 IST

Open in App

ठाणे, 30 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में गैस सिलेंडर में हुए धमाके से संबंधित मामले में इंजीनियरिंग कंपनी के मालिक और दो अन्य लोगों को लापरवाही के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 'जेई मेकैनिकल' नामक इकाई में नौ दिसंबर को हुई दुर्घटना में तीन कर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए थे।

नरपोली थाने के वरिष्ठ निरीक्षक मलोजी शिंदे ने कहा, ''मंगलवार को गिरफ्तार किये गए इन आरोपियों की पहचान मालिक पुरुषोत्तम अट्टरडे (48), मानव संसाधन प्रबंधक मुकेश शर्मा (36) और सुपरवाइजर मंगेश भोसले (30) के रूप में हुई है।''

उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304-2 और 338 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार नियमों का उल्लंघन कर नाइट्रोजन और ऑक्सीजन गैस सिलेंडरों को साथ रखा गया, जिससे दुर्घटना हुई। इसके अलावा कर्मचारियों को सुरक्षा भी मुहैया नहीं कराई गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू