लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: भिवंडी में निर्वाचन अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 6, 2021 15:15 IST

Open in App

ठाणे, छह जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में आगामी ग्राम पंचायत चुनाव के लिये एक निर्वाचन अधिकारी के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है और इस संबंध में शिवसेना के एक उम्मीदवार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

शांति नगर पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि शिवसेना उम्मीदवार देवराम शंकर गुल्वी और उसके भाई प्रवीण तथा विनोद को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया। वहीं, तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है।

पुलिस के अनुसार, भिवंडी नगर निकाय के सहायक नगर निगम आयुक्त डॉक्टर सुनील भालेराव, निम्बली ग्राम पंचायत चुनावों के निर्वाचन अधिकारी हैं। उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक उम्मीदवार की तरफ से शिकायत मिली थी कि शिवसेना के उसके प्रतिद्वंद्वी ने बिना मंजूरी के ही चुनाव संबंधी बैनर लगाए हैं।

अधिकारी ने बताया कि संबंधित अधिकारी इस शिकायत की जांच कर ही रहे थे कि प्रतिद्वंद्वी समूह मौके पर पहुंच गया और शिवसेना तथा राकांपा कांर्यकर्ता चुनाव कार्यालय में ही भिड़ गए और परिसर में तोड़फोड़ की।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन अधिकारी कार्यकर्ताओं को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे, तभी आरोपियों ने उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया। स्थिति पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाना पड़ा।

अधिकारी ने बताया कि चुनाव चिह्न वितरण के दौरान भी प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच लड़ाई हुई थी। महाराष्ट्र में 14,234 ग्राम पंचायतों के लिए 15 जनवरी को मतदान होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी