लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : कल्याण में लूटपाट और हत्या के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 16, 2021 15:16 IST

Open in App

ठाणे, 16 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में 47 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत के सिलसिले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (जोन-तीन कल्याण) विवेक पनसारे ने बताया कि पुलिस ने रिहान बशीर शेख, सागर चंद्रमौली पोन्नल्ला और ऑटोरिक्शा चालक सुमित चिंतामन सोनवणे को कृष्णमोहन रामसागर तिवारी पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि नियमित गश्त के दौरान पुलिस ने 11 सितंबर को तिवारी को खंबलपाड़ा रोड पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया था, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां दो दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

पुलिस ने इस सिलसिले में हत्या का मामला दर्ज किया था और जांच के दौरान यह पाया गया कि मृतक ने हाल ही में महामारी के दौरान कतर में अपनी नौकरी खो दी थी और वह काम की तलाश में था।

अधिकारी के मुताबिक तिवारी को 11 सितंबर को एक फोन कॉल आया और वह दोबारा कभी नहीं लौटा।

आरोपियों ने तिवारी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर कल्याण में बुलाया था, जहां आरोपियों ने उसके साथ कथित तौर पर लूटपाट करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos