लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: वसई में घर से बेशकीमती चीजें चुराने के आरोप में तीन नेपाली नागरिक धरे गये

By भाषा | Updated: December 3, 2021 17:01 IST

Open in App

पालघर, तीन दिसंबर महाराष्ट्र में पालघर जिले के वसई शहर में कथित रूप से घर में सेंध लगाकर 15 लाख रूपये से अधिक मूल्य का बेशकीमती सामान चोरी करने को लेकर तीन नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (वसई) संजय पाटिल ने बताया कि आरोपी चोरी के बाद नेपाल भागने की फिराक में थे कोशिश थे, लेकिन पुलिस ने लगातार उनका पीछा किया और उन्हें धर दबोचा।

पाटिल के अनुसार चोरी की यह वारदात 28 नवंबर को वाई के बबोला नाका में हुई। जब ये तीनों कथित रूप से घर में घुसे और 15.2 लाख रूपये के सोने एवं चांदी के गहने एवं नकदी लेकर चंपत हो गये तब घर में लोग नहीं थे।

उन्होंने बताया कि वसई पुलिस में 454 (घर में अवैध प्रवेश), 380 (चोरी) समेत भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया तथा आरोपों का पता लगाने एवं उनकी धर-पकड़ के लिए चार दल बनाये गये और खुफिया एवं तकनीकी सूचनाओं के आधार पर तीनों की पहचान की गयी।

उपायुक्त ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस दल ने निकटवर्ती राज्य गुजरात के सूरत एवं गोदरा जाने के रास्ते में 250 किलोमीटर तक आरोपियों का पीछा गया और उन्हें पकड़ा। उन्होंने बताया कि तीनों वहां से नेपाल जाने की फिराक में थे।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान सुरेंद्र अमृत बोगाती (47), जोपाठसोप सरबजीत सोफ (45) और शेरबहादुर फुलबहादुर शाही (32 के रूप में हुई है और तीनों सुरक्षागार्ड की नौकरी करते थे।

पाटिल के मुताबिक तीनों के पास से 180 ग्राम के स्वर्णाभूषण, आठ किलोग्राम के चांदी के गहने, 10 घड़ियां एवं अन्य बेशकीमती चीजें, 1.23 लाख रूपये नकद जब्त किये गये। बोगाती पीड़ित के घर पर सुरक्षागार्ड की नौकरी करता था और उसने अन्य दो की मदद से इस वारदात को अंजाम दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट