लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: राजमार्ग पर ट्रैक्टर से भिड़ी मोटरसाइकिल, तीन की मौत, एक घायल

By भाषा | Updated: June 24, 2021 19:04 IST

Open in App

ठाणे, 24 जून महाराष्ट्र में मुंबई-नासिक राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को एक ट्रैक्टर और सामने से आ रही मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और नौ साल की एक बच्ची घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह राजमार्ग पर स्थित वाशिंद-खातिवाली गांव के पास हुई जिसमें दोपहिया वाहन पर सवार तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि मृतकों के शवों को शाहपुर के सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल बच्ची को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि नासिक की ओर जा रहा ट्रैक्टर सामने से आ रहे दोपहिया वाहन से टकरा गया। वाशिंद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक लल्लन राय को गिरफ्तार कर लिया और उसके विरुद्ध संबद्ध कानून की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन