लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : परिजन के घर में चोरी के आरोप में महिला समेत तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 28, 2021 12:11 IST

Open in App

ठाणे, 28 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक महिला की बहन और दो अन्य रिश्तेदारों को उसके घर से कथित तौर पर 10.85 लाख रुपये की नकदी चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

घटना चार सितंबर को हुई जब पीड़िता ने अपना मकान बेचने के बाद नकदी को यहां मुंब्रा स्थित अपने मौजूदा आवास में रखा था। मुंब्रा पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर मधुकर काड के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसके घर से नकदी चोरी कर ली।

पुलिस ने छह सितंबर को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 380 (चोरी) और 454 (अपराध को अंजाम देने के इरादे से घर में जबरन घुसने) के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और फिर एक आरोपी को पकड़ा जिसकी पहचान पीड़ित के जीजा के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि घटना के दिन, आरोपी ने किसी को व्हाट्सऐप से फोन किया था और बाद में अपने मोबाइल से इसे डिलीट कर दिया था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उसके फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जिसमें खुलासा हुआ कि उसने यह फोन अपनी पत्नी को किया था जो शिकायतकर्ता की बहन है।

उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच के बाद पुलिस ने 22 सितंबर को शिकायतकर्ता की बहन को गिरफ्तार किया और अगले दिन उसके चाचा को चोरी में उसकी संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 9.35 लाख रुपये नकद भी बरामद किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल