लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : तीन फर्जी चिकित्सक गिरफ्तार, दो आरोपियों ने केवल 12वीं तक की है पढ़ाई

By भाषा | Updated: September 19, 2021 23:56 IST

Open in App

मुंबई, 19 सितंबर बिना किसी चिकित्सकीय योग्यता के चिकित्सक के रूप में काम करने के आरोप में दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। इनमें से दो आरोपियों ने केवल 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। मुंबई अपराध शाखा के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक टीम ने शनिवार को शहर के घाटकोपर में तीन क्लीनिक पर छापा मारा और भरत महस्के (46), नीलम सीताराम पासी (38) और सूरज रामजी सरोज (23) को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया, ‘‘महस्के और सरोज ने केवल 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है, लेकिन एक चिकित्सक के यहां कंपाउंडर के रूप में काम किया था। पासी का कहना है कि वह मेडिकल द्वितीय वर्ष की छात्रा है, लेकिन उसके दावों की पुष्टि की जा रही है।’’ अधिकारी ने कहा कि तीनों को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल एक्ट के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो