महाराष्ट्र : बकरीद पर अस्थाई बूचड़खानों को लेकर तीन मामले दर्ज

By भाषा | Updated: July 23, 2021 15:57 IST2021-07-23T15:57:02+5:302021-07-23T15:57:02+5:30

Maharashtra: Three cases registered for temporary slaughterhouses on Bakrid | महाराष्ट्र : बकरीद पर अस्थाई बूचड़खानों को लेकर तीन मामले दर्ज

महाराष्ट्र : बकरीद पर अस्थाई बूचड़खानों को लेकर तीन मामले दर्ज

ठाणे, 23 जुलाई महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में बकरीद पर अस्थायी बूचड़खानों में पशुओं की कुर्बानी देकर बंबई उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में अब तक कम से कम तीन मामले दर्ज किए गए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता, जानवरों के प्रति क्रूरता कानून, महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम और आपदा प्रबंधन नियमों के विभिन्न प्रावधानों के तहत तीन मामले दर्ज किए गए हैं। ये मामले शांति नगर और नारपोली थाने में दर्ज किए गए हैं।

इससे पहले, बंबई उच्च न्यायालय ने भिवंडी निजामपुर नगर निगम (बीएनएमसी) के आयुक्त द्वारा बकरीद के लिए 38 अस्थायी बूचड़खानों की स्थापना की अनुमति के आदेश को रद्द कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Three cases registered for temporary slaughterhouses on Bakrid

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे