लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : गांजा से भरी टेनिस बॉल जेल में फेंकने की कोशिश में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 12, 2020 15:22 IST

Open in App

पुणे, 12 नवंबर महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले की कलंबा जेल में बंद अपने एक सहयोगी तक गांजा पहुंचाने के लिए टेनिस की गेंदों में मादक द्रव्य भरकर उन्हें जेल परिसर में फेंकने की कथित योजना बना रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बुधवार को गश्त के दौरान कुछ पुलिस कांस्टेबल ने कलंबा जेल की दीवार के नजदीक तीन लोगों को टहलते हुए पाया। उनके हाथों में तीन टेनिस बॉल थीं।

कोल्हापुर के जूना राजवाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘‘ जांच करने पर उन लोगों ने पुलिसकर्मियों को बताया कि वे पुणे के रहने वाले हैं। पुलिस को संवेदनशील और निषिद्ध क्षेत्र में इनकी मौजूदगी पर शक हुआ।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इन लोगों के पास से टेनिस की तीन गेंद बरामद कीं और उन्हें काटने पर भीतर गांजा भरा मिला।

अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों पर मादक पदार्थ से जुड़े कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जेल प्रशासन को यह जांच करने के लिए कहा गया कि आरोपियों ने कहीं जेल के भीतर कुछ पहुंचा तो नहीं दिया है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान जेल प्रशासन को एक मोबाइल फोन मिला। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि यह मोबाइल फोन किसका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी