लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : चोरों ने विस्फोटक से एटीएम को तोड़ा, 17 लाख रुपये लेकर भागे

By भाषा | Updated: December 26, 2021 18:30 IST

Open in App

पुणे, 26 दिसंबर महाराष्ट्र के पुणे शहर में रविवार तड़के चोरों ने विस्फोटकों का उपयोग कर एक बैंक के एटीएम को तोड़ दिया और लगभग 17 लाख रुपये लेकर भाग गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पिंपरी-चिंचवड पुलिस के डीसीपी मंचक इप्पर ने कहा, '' पुणे शहर के समीप स्थित आलंदी शहर के निकट कुछ लोगों ने जिलेटिन की छड़ों की सहायता से एक निजी बैंक के एटीएम में विस्फोट किया और लगभग 16-17 लाख रुपये नकदी चुरा ली।

उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही बम खोजी एवं निष्क्रिय दस्ते (बीडीडीएस) सहित एक तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ''हमें सीसीटीवी फुटेज मिल गए हैं, लेकिन हम चोरों की पहचान नहीं कर पा रहे हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं।''

इस साल पुणे ग्रामीण इलाके में इस तरह की यह दूसरी घटना हुई है, जिसमें एक एटीएम को विस्फोटक से खोलकर पैसे चुरा लिए गए। जुलाई में इसी तरह चाकन एमआईडीसी इलाके के एक एटीएम से चोरों ने 28 लाख रुपये की चोरी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos