लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : कोविड-19 अस्पताल से फरार हुआ चोर सात महीने बाद पकड़ा गया

By भाषा | Updated: December 14, 2021 11:47 IST

Open in App

ठाणे, 14 दिसंबर महाराष्ट्र में कोविड-19 अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस हिरासत से भागे एक चोर को सात महीने बाद पुलिस ने पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली के सिलवासा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राजकुमार बिंद को पुलिस ने इस साल मई में चोरी के आरोप में डोम्बिवली शहर से गिरफ्तार किया था। बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद भिवंडी के कोविड-19 अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था।

डोम्बिवली के मानपाडा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शेखर बागड़े ने बताया कि बिंद 10 मई को अस्पताल से फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि फरार होने के बाद बिंद लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था और पिछले सप्ताह मिली खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसे रविवार को सिलवासा से गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह