लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: विरार रेलवे स्टेशन पर चोर ने एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या की

By भाषा | Updated: October 14, 2021 18:03 IST

Open in App

पालघर, 14 अक्टूबर महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार रेलवे स्टेशन पर एक चोर ने 30 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विरार पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विट्ठल चौगुले ने बताया कि घटना बुधवार रात हुई जब पीड़ित हर्षल वैद्य अपनी गर्भवती पत्नी और सास के साथ ट्रेन का इंतजार कर रहा था।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने अचानक पीड़ित का बटुआ छीन लिया और भाग गया। जब पीड़ित ने उसका पीछा किया तो उसने एक धारदार चाकू निकालकर उसे मार दिया।

अधिकारी ने कहा कि वैद्य को घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जबकि रेलवे प्लेटफॉर्म पर मौजूद अन्य लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

उन्होंने कहा कि चाकू के घाव के कारण पीड़ित ने दम तोड़ दिया और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वह आदतन अपराधी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता