लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : रिश्तेदार के घर से गणपति ‘दर्शन’ के बाद लौट रहे मां-बेटे की गड्ढे ने जान ली

By भाषा | Updated: September 17, 2021 11:37 IST

Open in App

ठाणे, 17 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिला में भिवंडी की गड्ढों से भरी सड़क के कारण हुई दुर्घटना ने एक महिला और उसके 26 वर्षीय बेटे की जान ले ली। दोनों अपने रिश्तेदार के घर से गणपति के ‘दर्शन’ कर दोपहिया वाहन से लौट रहे थे। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हादसा मुंबई-नासिक राजमार्ग पर भिवंडी शहर में मनकोली चौरोहे के पास बृहस्पतिवार दोपहर को हुआ। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान देविकाबाई बलराम काकाडे (48) और उसके बेटे नितिन के रूप में हुई है।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पास के पूर्णा गांव में महिला की बेटी ने अपने आवास पर गणपति की प्रतिमा स्थापित की थी जिसके दर्शन के बाद वे दोपहिया वाहन से अंबेपाड़ा स्थित अपने घर लौट रहे थे। जब वे मनकोली चौराहे के पास पहुंचे तो उनका वाहन एक गड्ढे के कारण उछल कर फिसल गया जिससे वे गिर गए। दोनों पीछे से आ रहे एक वाहन की चपेट में आ गए।

उन्होंने बताया कि पीड़ितों को अस्पताल ले जाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और मोटर वाहन कानून के तहत नरपोली पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं