लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: भीड़ ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर चेन झपटमार को छुड़ाया

By भाषा | Updated: February 4, 2021 18:32 IST

Open in App

ठाणे, चार फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अम्बिवली उप नगर में एक भीड़ ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया और चेन झपटमार को छुड़ा लिया।

इस घटना में तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मीरा भायंदर वसई विरार कमिनश्नरी की अपराध शाखा का एक दल, चेन झपटने वाले एक बदमाश को पकड़ने ईरानी पाड़ा क्षेत्र गया था और आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस कर्मी दो जीप में लौट रहे थे।

अधिकारी ने कहा कि एक रेलवे क्रॉसिंग पर जब जीप रुकी तब महिलाओं समेत स्थानीय लोगों की भीड़ पुलिस पर लोहे की छड़ें और डंडे लेकर टूट पड़ी।

एक जीप वहां से निकलने में कामयाब रही लेकिन दूसरी जीप को भीड़ ने घेर लिया और आरोपी को बाहर निकाल कर ले गए।

अधिकारी ने कहा कि घटना में तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए और उन्हें एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने कहा कि खड़कपाड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी