लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : ठाणे पुलिस ने यूएलसी घोटाले के सिलसिले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: June 11, 2021 19:09 IST

Open in App

ठाणे, 11 जून महाराष्ट्र पुलिस की ठाणे इकाई ने करोड़ों रुपये के ‘अर्बन लैंड सीलिंग’ (यूएलसी) धोखाधड़ी मामले में शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने वर्ष 2016 में हुए इस घोटाले में शामिल कई लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-420 (धोखाधड़ी) और अन्य संबंधित धाराओं व भ्रष्टाचार निरोधी कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इससे पहले मामले में बिल्डर सहित कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने कथित तौर पर आवासीय प्लॉट को कृषि भूमि दिखाकर यूएलसी योजना के तहत लाभ प्राप्त किया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सहायक निदेशक, नगर नियोजन कार्यालय, पालघर में कार्यरत कनिष्ठ मसौदाकार भारत काम्बले (56), ठाणे से सेवानिवृत्त सहायक नगर योजनाकर सत्यवान धानगवे (54)और वास्तुकार के सहायक चंद्रशेखर लिम्ये (55) को गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को एमबीएमसी के नगर योजनाकार दिलीप घीवारे की तलाश है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह