लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : बर्ड फ्लू पर नजर रखने के लिए ठाणे नगर निगम ने नियंत्रण कक्ष स्थापित किया

By भाषा | Updated: January 11, 2021 14:37 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 11 जनवरी महाराष्ट्र के परभणी और कुछ अन्य राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद ठाणे नगर निगम ने स्थिति पर नजर रखने के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है और लोगों से अपील की है कि शहर में पक्षियों की मौत का कोई भी मामला देखने पर वे तुरंत उसकी सूचना दें।

मुंबई, ठाणे, दापोली, परभणी और बीड में मृत कौवों के नमूने जांच के लिए भोपाल में आईसीएआर (राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान) भेज दिए गए हैं।

देश में अब तक महाराष्ट्र के परभणी, केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि हुई है।

ठाणे नगर निगम (टीएमसी) की ओर से सोमवार को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि स्थिति पर नजर रखने के लिए निकाय के पशुपालन विभाग के प्रमुख की निगरानी में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह निगरानी कक्ष बर्ड फ्लू को लेकर लोगों के मन से डर खत्म करने का प्रयास करेगा और समय-समय पर उन्हें सही सूचना देगा।

महापौर नरेश म्हस्के ने कहा कि टीएमसी आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा ने लोगों से अपील की है कि शहर में किसी भी पक्षी के मृत पाए जाने का मामला देखने के बाद वे तुरंत नियंत्रण कक्ष को सूचित करें।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पिछले दिनों परभणी में एक पोल्ट्री फार्म में करीब 900 मुर्गे-मुर्गियों के मरने के मामले में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

जिलाधिकारी दीपक मुगलीकर ने बताया कि परभणी जिला प्रशासन ने अब मुरुम्बा गांव में करीब 8,000 पक्षियों को मारने का फैसला किया है। इसी गांव में मुर्गे-मुर्गियां मरे पाए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां