महाराष्ट्र :ठाणे नगर निगम ने अस्पतालों को जारी किया नोटिस

By भाषा | Updated: July 30, 2021 18:29 IST2021-07-30T18:29:09+5:302021-07-30T18:29:09+5:30

Maharashtra: Thane Municipal Corporation issues notice to hospitals | महाराष्ट्र :ठाणे नगर निगम ने अस्पतालों को जारी किया नोटिस

महाराष्ट्र :ठाणे नगर निगम ने अस्पतालों को जारी किया नोटिस

ठाणे, 30 जुलाई महाराष्ट्र में ठाणे नगर निगम (टीएमसी) ने शहर के कई अस्पतालों को नोटिस भेजकर कोविड-19 के मरीजों से उनके इलाज के लिए ली गई अत्यधिक राशि वापस करने को कहा है।

नगर निगम ने कहा कि शहर के अस्पतालों ने कुल मिलाकर 1.14 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त धन राशि मरीजों से वसूली है। निगम ने कहा कि यदि अस्पताल मरीजों को यह राशि वापस नहीं करते हैं, तो उनका पंजीकरण रद्द किया जा सकता है।

नगर निगम की चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वैजयंती देवगेकर ने उन अस्पतालों को भी नोटिस जारी किया है, जो सत्यापन के लिए उपचार के बिल निगम की टीम के समक्ष प्रस्तुत करने में विफल रहे हैं।

निगम ने कहा कि जांच में पता चला है कि दो दर्जन से अधिक अस्पतालों ने मरीजों को धन राशि अब तक नहीं लौटाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Thane Municipal Corporation issues notice to hospitals

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे