देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच तनाव?, उपमुख्यमंत्री के करीबी अजय अशर को एमआईटीआरए से हटाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 8, 2025 14:52 IST2025-03-08T14:51:24+5:302025-03-08T14:52:28+5:30

Maharashtra: राकांपा नेता और विधायक दिलीप वाल्से पाटिल और भाजपा विधायक राणा जगजीतसिंह पाटिल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि क्षीरसागर को बरकरार रखा गया है।

Maharashtra Tension Devendra Fadnavis Eknath Shinde Deputy CM close aide Ajay Ashar removed MITRA Think Tank | देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच तनाव?, उपमुख्यमंत्री के करीबी अजय अशर को एमआईटीआरए से हटाया

file photo

Highlightsमहाराष्ट्र परिवर्तन संस्थान (एमआईटीआरए) में राजेश क्षीरसागर के साथ दो उपाध्यक्षों में से एक थे। अजय अशर एक रियल एस्टेट डेवलपर हैं और वह शिंदे के करीबी सहयोगी हैं। गठित राज्य सरकार की विचारक संस्था (थिंक टैंक) एमआईटीआरए से हटा दिया गया।

मुंबईः महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को झटका देते हुए उनके करीबी सहयोगी अजय अशर को नीति आयोग की तर्ज पर गठित राज्य सरकार की विचारक संस्था (थिंक टैंक) एमआईटीआरए से हटा दिया गया। यह कदम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे के बीच तनाव की खबरों के बीच उठाया गया है। रियल एस्टेट डेवलपर अशर को उस समय नियुक्त किया गया था जब शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। वह महाराष्ट्र परिवर्तन संस्थान (एमआईटीआरए) में राजेश क्षीरसागर के साथ दो उपाध्यक्षों में से एक थे। छह फरवरी के एक सरकारी आदेश में बताया गया कि राकांपा नेता और विधायक दिलीप वाल्से पाटिल और भाजपा विधायक राणा जगजीतसिंह पाटिल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि क्षीरसागर को बरकरार रखा गया है।

शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने राज्य सरकार द्वारा अपनी विचारक संस्था में फेरबदल करने और शिंदे के सहयोगी को हटाने के कदम का स्वागत किया, जिसे शिंदे के प्रभाव को कम करने के कदम के रूप में देखा जा रहा है। राउत ने कहा, ‘‘अजय अशर एक रियल एस्टेट डेवलपर हैं और वह शिंदे के करीबी सहयोगी हैं। अगर देवेंद्र जी ने यह रुख अपनाया है, तो हम इसका स्वागत करते हैं।’’

Web Title: Maharashtra Tension Devendra Fadnavis Eknath Shinde Deputy CM close aide Ajay Ashar removed MITRA Think Tank

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे