महाराष्ट्र : किशोरी से दो लोगों ने बलात्कार किया, एक गिरफ्तार
By भाषा | Updated: August 14, 2021 20:01 IST2021-08-14T20:01:59+5:302021-08-14T20:01:59+5:30

महाराष्ट्र : किशोरी से दो लोगों ने बलात्कार किया, एक गिरफ्तार
जालना, 14 अगस्त महाराष्ट्र के जालना जिले में 17 वर्षीय एक किशोरी से दो लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरा फरार है। यह जानकारी शनिवार को पुलिस ने दी।
घटना बदनापुर तहसील के कांदारी खुर्द गांव में शुक्रवार की शाम को हुई जब किशोरी दोपहिया वाहन से अपनी दोस्त से मिलने जा रही थी।
बदनापुर थाने के प्रभारी शिवाजी बंतेवाड ने कहा, ‘‘दोनों आरोपियों ने किशोरी का रास्ता रोक लिया और उसे नारंगी के बागीचे में खींचकर ले गए जहां उन्होंने उससे बारी-बारी से बलात्कार किया। उन्होंने इस कृत्य का वीडियो भी बना लिया।’’
उन्होंने कहा कि कुछ ग्रामीणों ने किशोरी को अचेतावस्था में देखा और पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल फोन बरामद कर लिया है और भारतीय दंड संहिता तथा बच्चों का यौन शोषण से संरक्षण संबंधी पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।