लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : किशोरी ने इमारत से कूदकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: August 1, 2021 19:06 IST

Open in App

पुणे, एक अगस्त महाराष्ट्र के पुणे शहर में सिंहगड रोड पर बनी बहुमंजिला इमारत से 17 वर्षीय किशोरी रविवार को कथित तौर पर कूद गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए आत्महत्या का मामला होने की आशंका जताई है।

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान श्रेया पुरनदरे के तौर पर हुई है और वह घुड़सवारी की खिलाड़ी थी।

हवेली पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सदाशिव शेलार ने कहा, ‘‘ लड़की नांदेड सिटी टाउनशिप की उक्त इमारत में पहली मंजिल पर रहती थी। हमारी शुरुआती जांच में संकेत मिला है कि यह आत्महत्या का मामला है। उसने संभवत: इमारत में तीसरी या चौथी मंजिल पर सीढ़ियों के लिए बने गलियारे से नीचे छलांग लगाई है।’’

उन्होंने कहा कि इतना कठोर कदम उठाने की वजहों का अबतक पता नहीं चला है और न ही घटनास्थल से कोई नोट बरामद हुआ है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद किशोरी को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, श्रेया के पिता घुड़सवारी प्रशिक्षण अकादमी चलाते हैं, जहां से वह भी घुड़सवारी सीखती थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो