लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: वाहन चोरी के आरोप में किशोर पकड़ा, चार वाहन बरामद

By भाषा | Updated: July 1, 2021 19:47 IST

Open in App

ठाणे, एक जुलाई मुंबई पुलिस ने पनवेल में 17 वर्षीय एक किशोर को कथित तौर पर मोटरसाइकिल और ऑटोरिक्शा चुराने के मामले में पकड़ा है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि किशोर को पकड़े जाने के बाद उसके पास से तीन ऑटोरिक्शा और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिनकी कुल कीमत 2.10 लाख रुपये है।

पनवेल सिटी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अजय कुमार लांगे ने बताया कि स्थानीय झुग्गी बस्ते में रहनेवाला किशोर मंगलवार रात पुलिस को गश्त के दौरान चोरी हुआ ऑटोरिक्शा चलाता मिला था।

उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नाबालिग ने ऑटोरिक्शा की चोरी की है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। पूछताछ में उसने बताया कि वह और वाहनों की चोरी में शामिल रहा है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर किशोर को सुधार गृह में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो