महाराष्ट्र: दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी, युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 12, 2021 09:37 IST2021-10-12T09:37:30+5:302021-10-12T09:37:30+5:30

Maharashtra: Teenage pregnant after rape, youth arrested | महाराष्ट्र: दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी, युवक गिरफ्तार

महाराष्ट्र: दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी, युवक गिरफ्तार

पालघर, 12 अक्टूबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक युवक ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जवाहर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 20 वर्षीय युवक को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी और किशोरी दोनों जवाहर तालुका के एक गांव के रहनेवाले हैं और पिछले एक साल से उनके बीच संबंध थे। लड़की गर्भवती हो गई और कुछ दिन पूर्व ही उसने समय से पहले एक बच्चे को जन्म दिया।

उन्होंने बताया कि शनिवार को लड़की के परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसे खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराध से बाल संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Teenage pregnant after rape, youth arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे