लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: लॉकडाउन के दौरान नए तरीकों से पढ़ाई कराने वाला शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित

By भाषा | Updated: January 15, 2021 19:07 IST

Open in App

लातूर, 15 जनवरी महाराष्ट्र के एक शिक्षक को लॉकडाउन के दौरान ग्रामीण इलाकों में कॉन्फ्रेंस कॉल और कथावाचन जैसे नए तरीकों से पढ़ाई कराने पर पुरस्कार के लिए चुना गया है।

राज्य के लातूर जिले की रेनापुर तहसील के तहत आने वाले सांगवी गांव के निवासी बालाजी बाबूराव जाधव (35) को ‘हनी बी नेटवर्क समावेशी रचनात्मकता नवाचार पुरस्कार 2020’ के लिए चयनित किया गया है।

वह सातारा जिले की मान तहसील के विजयनगर में जिला परिषद शिक्षक हैं।

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए पिछले साल मार्च के अंत में पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया गया था, जिसके चलते शिक्षक स्कूल नहीं जा पाए और ऑनलाइन माध्यमों के जरिये कक्षाएं लेने लगे। हालांकि, ग्रामीण इलाकों में कंप्यूटर, लैपटॉप, स्मार्टफोन की अनुपलब्धता तथा इंटरनेट समस्याओं के चलते ऑनलाइन कक्षाएं लेना कठिन काम था।

जाधव ने इस बाधा को पार करने के लिए नए तरीकों का इस्तेमाल किया और लॉकडाउन के दौरान भी अपने छात्रों की पढ़ाई जारी रखी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू