लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : स्कूल में विवाह पूर्व कार्यक्रम आयोजित करने के लिए शिक्षक, पुलिस पाटिल निलंबित

By भाषा | Updated: April 17, 2021 20:19 IST

Open in App

पालघर, 17 अप्रैल एक सरकारी आश्रम स्कूल के शिक्षक ने अपनी बेटी का शादी पूर्व कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें करीब 400 लोगों ने कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन कर हिस्सा लिया। इसके बाद शिक्षक और एक ग्राम पुलिस पाटिल को निलंबित कर दिया गया। यह जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दी।

शिक्षक देवराम दांडेकर ने 15 अप्रैल को तालासरी के उधवा आश्रम स्कूल परिसर में अपनी बेटी का ‘हल्दी’ कार्यक्रम आयोजित किया था। इसके बाद उनके खिलाफ स्थानीय थाने में मामला दर्ज किया गया और उन्हें निलंबित कर दिया गया। यह जानकारी परियोजना अधिकारी असीमा मित्तल ने दी।

अधिकारी ने बताया कि दुंडलवाडी गांव के पुलिस पाटिल वसंत सारदे को भी निलंबित कर दिया गया क्योंकि ग्रामीण स्तर पर कानून एवं अन्य मशीनरी का सहयोगी होने के कारण उन्हें कार्यक्रम के बारे में अपने अधिकारियों को बताना चाहिए था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

महाराष्ट्र में पुलिस पाटिल, ग्र्रामीण पुलिस का मुखिया होता है जो कानून-व्यवस्था बनाए रखने में कानून लागू करने वाली एजेंसियों की मदद करता है।

जिले के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार लोगों से कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए इस तरह के कार्यक्रम स्थगित करने की अपील कर रही है और अगर इस तरह के कार्यक्रम करना अनिवार्य है तो 25 से अधिक लोगों को आमंत्रित नहीं किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र