महाराष्ट्र : यवतमाल में छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 7, 2021 23:55 IST2021-08-07T23:55:26+5:302021-08-07T23:55:26+5:30

Maharashtra: Teacher arrested for raping girl student in Yavatmal | महाराष्ट्र : यवतमाल में छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

महाराष्ट्र : यवतमाल में छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

यवतमाल, सात अगस्त महाराष्ट्र के यवतमाल में पिछले दो महीने से एक छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक शिक्षक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक जिले के एक स्कूल में कार्यरत शिक्षक अरुण राठौर (51) को लोगों ने स्कूल में आपत्तिजनक स्थिति में पाया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, " आरोपी शिक्षक कक्षा समाप्त होने के बाद छात्रा को ट्यूशन के लिए स्कूल में ही रुकने के लिए कहता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था। वह पिछले दो महीने से ऐसा कर रहा था। आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Teacher arrested for raping girl student in Yavatmal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे