लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : तालिये भूस्खलन पीड़ितों को अस्थायी आवास उपलब्ध कराएंगे 26 कंटेनर घर

By भाषा | Updated: August 6, 2021 13:44 IST

Open in App

अलीबाग, छह अगस्त महाराष्ट्र के रायगढ़ जिला प्रशासन को तालिये गांव के निवासियों को अस्थायी आवास उपलब्ध कराने के लिए 26 कंटेनर घर प्राप्त हुए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि यह गांव पिछले महीने प्रलयकारी भूस्खलन से प्रभावित हो गया था।

महाद तहसील में स्थित गांव में भारी बारिश के बाद 22 जुलाई को भूस्खलन हुआ था जिससे वहां कई मकान नष्ट हो गए थे। इस हादसे में 84 लोगों की जान चली गई थी। मौके से 53 लोगों के शव बरामद किए गए जबकि 31 लापता लोगों को बाद में मृत घोषित कर दिया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन से पहले, गांव में 31 मकान थे।

रायगढ़ की जिलाधिकारी निधि चौधरी ने एक बयान में बताया, “हमें भूस्खलन से प्रभावित तालिये के परिवारों के लिए 26 कंटेनर घर मिले हैं। प्रमुख कंपनियों ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत इन्हें दान में दिया है।”

उन्होंने बताया कि इन कंटेनर घरों में शौचालय एवं रसोई के प्लेटफॉर्म जैसी मूलभूत सुविधाएं हैं। सरकार इन घरों में बिजली और पानी की आपूर्ति करेगी। हालांकि, ग्रामीणों के लिए इन अस्थायी निवासों में आकर रहना अनिवार्य नहीं है।

चौधरी ने कहा, “चूंकि प्रभावित लोगों के लिए अस्थायी आवास बनाने में भी समय लगता है, इसलिए इन कंटेनर घरों का फिलहाल उपयोग किया जाएगा।”

जिलाधिकारी ने बताया कि जैसे ही प्रभावित लोगों के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया समाप्त होगी, उनका स्थायी पुनर्वास किया जाएगा।

चौधरी ने बताया कि इसी तरह के कंटेनर घरों का इस्तेमाल पोलादपुर तहसील के साखड़ सुतारवाड़ी और केवनाले गांवों में भी ग्रामीणों के पुनर्वास के लिए किया जाएगा। पिछले महीने बारिश के बाद हुए भूस्खलन में इन दोनों गांवों में 11 लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल