लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: सदन में 31,298 करोड़ की पूरक मांग रखी गई, कोविड-19 भुगतान के लिये 1000 करोड़ आवंटित

By भाषा | Updated: December 22, 2021 21:51 IST

Open in App

मुंबई, 22 दिसंबर महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को यहां विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन विधानसभा में चालू वित्त वर्ष के लिए 31,298.26 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांग रखी, जिसमें कोविड-19 से मरने वालों के परिजनों को मुआवजे के लिए 1,000 करोड़ और बारिश प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता के लिए 1410.81 करोड़ रुपये रखे गए हैं।

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) को भी 1,150 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है, जिसके कर्मचारी राज्य सरकार के साथ घाटे में चल रही इकाई का विलय करने की अपनी मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए 50 दिनों से अधिक समय से हड़ताल पर हैं।

वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने वाले उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने 31,298.26 करोड़ रुपये की मांगों को पेश किया जिसमें से अहम हिस्सा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को 5909.06 करोड़ रुपये और ग्रामीण विकास विभाग के लिए 3077.04 रुपये सड़क निर्माण परियोजनाओं पर खर्च करने के लिए होगा।

राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग के लिये 435 करोड़ रुपये रखे गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए