लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : रिश्वत लेने के आरोप में उप-रजिस्ट्रार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 23, 2020 16:43 IST

Open in App

ठाणे, 23 दिसंबर महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के खालापुर शहर में एक उप-रजिस्ट्रार को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार-रोधी ब्यूरो(एसीबी) के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि एसीबी के ठाणे मंडल की रायगढ़ इकाई ने सुरेंद्र एस गुप्ते (53) को गिरफ्तार किया, जिन्हे भ्रष्टाचार रोधी कानून के संबद्ध प्रावधानों के तहत आरोपित किया गया है।

एसीबी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ने शिकायतकर्ता से उनके परिवार के सदस्यों के नाम क्रय पंजीकरण रिकॉर्ड में दर्ज कराने के एवज में पांच लाख रुपये की मांग की थी।

एसीबी के अधिकारी ने बताया कि बातचीत के बाद उनके बीच 3.50 लाख रुपये पर सहमति बनी थी, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया।

अधिकारी ने बताया कि पंजीकरण कार्यालय में शिकायतकर्ता से कुल रकम की पहली किस्त के तौर पर एक लाख रुपये लेते हुए आरोपी को पकड़ा गया। मामले में आगे की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह