लाइव न्यूज़ :

टीके की कमी के कारण महाराष्ट्र ने 18-44 उम्र समूह के लिए टीकाकरण अभियान को रोका

By भाषा | Updated: May 12, 2021 20:40 IST

Open in App

मुंबई, 12 मई महाराष्ट्र में कोविड-19 रोधी टीके की कमी के कारण राज्य सरकार ने 18 से 44 उम्र समूह के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान को अस्थायी तौर पर रोकने और टीके की उपलब्ध खुराकों का इस्तेमाल 45 साल से ज्यादा समूह के लिए करने का फैसला किया है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इस बारे में बताया।

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान यह फैसला किया गया।

मंत्री ने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने महाराष्ट्र सरकार को सूचित किया है कि वह 20 मई से राज्य को 1.5 करोड़ कोविशील्ड टीके मुहैया करा पाएगी।

टोपे ने कहा, ‘‘45 साल से ज्यादा उम्र समूह वालों के टीकाकरण के लिए टीके की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है। इसलिए राज्य मंत्रिमंडल ने फैसला किया है कि 18-44 उम्र समूह के लोगों के लिए उपलब्ध टीकों का इस्तेमाल 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए किया जाएगा। इसलिए हम कुछ समय तक 18-44 उम्र समूह के लोगों का टीकाकरण रोक रहे हैं। ’’

पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ‘कोविशील्ड’ टीके का निर्माण करती है जबकि भारत बायोटेक ‘कोवैक्सीन’ टीके बनाती है।

मंत्री ने कहा कि ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को 20 मई से कोविशील्ड टीके की आपूर्ति करने के बारे में अवगत कराया है। आपूर्ति मिलने पर 18-44 उम्र समूह के लिए टीकाकरण अभियान बहाल हो जाएगा।

टोपे ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार राज्यों को टीके की पर्याप्त खुराकें उपलब्ध कराने में अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!